पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम दरों के टेंडर में क्वालिटी की जिम्मेदारी एक्सईएन की

कम दरों के टेंडर में क्वालिटी की जिम्मेदारी एक्सईएन की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम दरों के टेंडर में क्वालिटी की जिम्मेदारी एक्सईएन की

बांसवाड़ा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में हुई टेंडर प्रक्रिया में बीएसआर से कम दर के काम स्वीकृत हुए हैं। अब कम दरों पर सड़क निर्माण कार्य के टेंडर स्वीकृत करने वाले एक्सईएन की जिम्मेदारी है कि वे कम लागत में गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण कार्य करवाएं। गौरतलब है कि राजस्थान का चेरापूंजी कहे जाने वाले बांसवाड़ा जिले में भारी बारिश होती है और कई बार कम समय में अधिक बारिश होने से भी कमजोर आधार की सड़कें भारी वाहनों के चलने से अक्सर धंस जाती हैं या टूट जाती हैं। इसके बावजूद तो सड़कों के कमजोर आधार को मजबूत बनाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है और ही क्वालिटी के काम करवाए जा रहे हैं। जबकि गुण नियंत्रण विभाग द्वारा हमेशा से सड़कों के गुणवत्ता युक्त निर्माण की रिपोर्टें तैयार की जाती रही हैं। अब आने वाले दस से पंद्रह दिनों में शहर से तलवाड़ा-त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तक सड़कों के मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ही पता चल जाएगा कि निर्माण क्वालिटी का हुआ या नहीं। इधर माहीबांध मार्ग और माही बेकवाटर क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं, जिन्हें बनाने वाले ठेेकेदारों से गारंटी अवधि में ठीक नहीं करवाया जा रहा है।