सरकार ने िदए आदेश
दूसरे राज्यों की कंप्यूटर डिग्री लेने वाले कनिष्ठ लिपिकों की जांच के आदेश
बांसवाड़ा। कनिष्ठलिपिक भर्ती 2013 में जिन अभ्यर्थियों ने बाहरी राज्यों से कंप्यूटर की डिग्री आवेदन में लगाई थी और बाद में नौकरी में चयन हुआ है, ऐसे अभ्यर्थियों की नौकरी पर अब खतरा मंडरा रहा है। बाहरी राज्यों की सभी कंप्यूटर डिग्री की जांच के आदेश कर दिए हैं। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग ने 24 सितंबर को आदेश जारी कर कलेक्टरों और जिला परिषदों के निर्देश दिए है कि राजस्थान को छोड़कर शेष राज्यों के कंप्यूटर प्रमाण-पत्र की गहनता से जांच की जाए। विभाग को इस बात का संशय है कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती में कंप्यूटर प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता के चलते कई लोगों ने अन्य राज्यों से फर्जी डिग्री हासिल की है। ऐसे में इन डिग्रियों की आवश्यक जांच की जानी चाहिए। दूसरी ओर जानकारी के अनुसार ऐसे मौके पर कई लोगाें ने अपने स्तर पर डिग्री का जुगाड़ कर आवेदन के साथ लगाई थी।