ओवरलोड वाहनों की चेकिंग, जुर्माना वसूला
बांसवाड़ा। कोतवालीपुलिस ने शुक्रवार को शहर के कागदी पिकअपवियर रोड पर वाहनों की जांच की। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने वाहनों के इंश्योरेंस-लाइसेंस की चेकिंग की। साथ ही ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 11 वाहनों के चालान बनाकर 1600 रुपए की जुर्माना राशि वसूली। यह जानकारी एसआई जगन्नाथ ने दी।