पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंजुमन इस्लामिया जनरल बोर्ड की बैठक कल

अंजुमन इस्लामिया जनरल बोर्ड की बैठक कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। अंजुमनइस्लामिया बांसवाड़ा जनरल बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अंजुमन इस्लामिया के कार्यवाहक सदर जाहिद अहमद सिंधी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में 307 मेंबरान-ए-खास भाग लेंगे, जो चुनाव करवाने या यथास्थिति रखे जाने के संबंध में विचार-विमर्श करके एकराय से फैसला लेंगे। गौरतलब है कि पूर्व सदर हुसैन खान उर्फ अबुलाला की राजतालाब क्षेत्र में 19 मई 2014 की शाम फायर करके हत्या कर दी गई थी। उसके बाद कार्यकारी सदर हाजी जाहिद अहमद सिंधी को बनाया गया था। अब जब ईद आने को है तो इससे पूर्व सदर चुनाव के मद्देनजर अंजुमन इस्लामिया के जनरल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।