- Hindi News
- पार्कों को विकसित करना पहली प्राथमिकता: सभापति
पार्कों को विकसित करना पहली प्राथमिकता: सभापति
बांसवाड़ा। शहरमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने बेहतर साफ सफाई करवा कर पार्कों को विकसित करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उक्त विचार सभापति मंजुबाला पुरोहित ने सन्मति कृपा कॉलोनी में सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शहर के विस्तार के साथ सौंदर्यीकरण और कॉलोनी के लोगों की सुविधा के लिए सुंदर पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर कॉलोनी की प्रज्ञा भट्ट,प्रतिभा भट्ट,प्रीति शर्मा, पिस्ता जैन, वीना गांधी, विनिता जैन आदि ने सभापति मंजुबाला पुरोहित, पार्षद सुधा मोरिया का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं कॉलोनी के लोगों ने उपसभापति महावीर बोहरा का अभिनंदन किया।