स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
छींच भारतविकास परिषद बांसवाड़ा और पीडब्ल्यूडी के सानिध्य में रविवार से ब्रह्माधाम छींच से स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु आश्रम छींच के महंत घनश्यामदासजी ने की। मुख्य अतिथि बागीदौरा तहसीलदार सुरेंद्र पाटीदार और विशिष्ट अतिथि भाविप के प्रांतीय संरक्षक रविंद्र मेहता, प्रभुलाल शर्मा और देवीलाल चरपोटा थे।
मुख्य अतिथि तहसीलदार ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत प्रत्येक इंसान अपने घर से करें और राष्ट्र के प्रति मन में अपनत्व का भाव रखे तो कम समय में स्वच्छता अभियान सफल हो जाएगा। मीनाक्षी मेहता ने योग भगाए रोग विषय पर वार्ता प्रस्तुत करते हुए ग्रामीणों को रोजाना योग करने को कहा। महंत घनश्यामदासजी ने परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, सेवा और संस्कार के साथ साथ ही स्वच्छता की और बढ़े कदम भारत में परिवर्तन की नई बयार लाएंगे। कार्यक्रम में राजेन्द्र द्विवेदी, राजेन्द्र बंडी, सुरेन्द्र मालोत, अशोक शाह , नीरज मेहता, संध्या, प्रेमलता त्रिवेदी, परमेश्वर पंड्या, नाथजी भाई, कालूसिंह खेर, रमेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे संचालन सचिव जयेश जैन ने किया।
समारोह के बाद भारत विकास परिषद ने स्वच्छता जागरण रैली निकाली। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की गई। वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी की ओर से ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से मुख्य सड़क और किनारों पर पसरा कचरा हटाने का काम दिनभर चला।
छींच. अभियान के तहत रविवार को गांव में रैली निकालते भाविप सदस्य।