पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों की समस्याओं पर किया मंथन

कर्मचारियों की समस्याओं पर किया मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। मंत्रालयिककर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को उपाध्याय पार्क में हुई। जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निबटारा करने और स्नेह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सेवानिवृत्ति की उम्र 58 वर्ष की जाए, तो प्रत्येक कर्मचारी के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही एक ही अनुभाग में कार्यरत कर्मचारी का तीन वर्ष बाद स्थानांतरण करने, टीएसपी क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों को विशेष भत्ता देने की मांग पर विचार किया। बैठक में जिलाध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार,जगदीश वैष्णव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विठ्ठल यादव, जिला मंत्री प्रकाश चंद्र जैन, राजेंद्र खेरावत, रवींद्र कुमार, शिवकुमार अग्रवाल, दिनेश जोशी, मोहम्मद जावेद, शरद शाह मौजूद रहे।