पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग का आह्वान

शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने में सहयोग का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ाचैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रविवार को श्री साईं बाबा मंदिर सभागार में आयोजित समारोह में दीपावली के अवसर पर बाजार-दुकान सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति मंजुबाला पुरोहित, उपसभापति महावीर बोहरा का बीसीसीआई अध्यक्ष आदेश्वर जैन, नक्षत्र मॉल के मनोज माथुर, श्री साईं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हर्ष कोठारी आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति और उपसभापति ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ बांसवाड़ा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर का सुनियोजित ढंग से विकास किया जाएगा। इस अवसर पर दीपावली के दौरान बाजार-दुकान सजाओ प्रतियोगिता के विजेता रहे प्रतियोगियों को नक्षत्र मॉल के मनोज माथुर और प्रमुख व्यवसायी इब्राहिम भाई ने सम्मानित किया। बाजार सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम सदर बाजार व्यापार मंडल, द्वितीय श्रीराम व्यापार मंडल, तृतीय पुरस्कार पीपली चौक व्यापार मंडल को दिया गया। वहीं दुकान सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जोधपुर मिष्ठान भंडार, द्वितीय पुरस्कार मेहता एंड मेहता और तृतीय पुरस्कार अपनापन शो रूम और बांसवाड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स को दिया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि प्रमुख मार्बल व्यवसायी बालकृष्ण त्रिवेदी बालू भाई, गेहरीलाल कोठारी मौजूद रहे। वहीं समारोह में अनिल पुरोहित, निर्मल दोसी, शैलेंद्र वोरा, कौशल शर्मा, संदीप सुरेका, कांतिलाल पटेल, आरके गर्ग आदि मौजूद रहे।

बीसीसीआई ने किया प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित

साईं मंदिर सभागार में बीसीसीआई के समारोह में मौजूद सभापति, उपसभापति अन्य।

साईं मंदिर में बीसीसीआई द्वारा आयाेजित समारोह में मौजूद गणमान्य नागरिक।