- Hindi News
- कलेक्टर की अपील, शहर को बनाएं स्वच्छ सुंदर
कलेक्टर की अपील, शहर को बनाएं स्वच्छ-सुंदर
स्वच्छभारत अभियान की शुरुआत गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट में बैठक के साथ हुई। कलेक्टर केबी गुप्ता की अगुवाई में प्रमुख अफसरों की बैठक में अभियान को लेकर जरूरी निर्देश दिए। गुप्ता ने बांसवाड़ा और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील करते हुए हर व्यक्ति को योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थान और व्यापारिक संगठनों की भागीदारी तय करने को कहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।
बैठक में एसपी अनिल कुमार टांक, एडीएम नारायणसिंह, सीईओ रामनाथ चाहिल सहित कई अफसर मौजूद थे। इस दौरान निर्देश दिए गए कि घर, गली, मोहल्ला, कस्बा सहित सभी क्षेत्रों को स्वच्छता पर जोर देकर सुंदर बनाने का प्रयास किया जाए। विकास अधिकारी और नगर परिषद, पालिका के अफसरों को कहा गया है कि संकल्पित भाव से इस अभियान को सफल बनाएं।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार 26 सितम्बर को प्रातः 11 बजे स्वच्छता रैली का आयोजन किया जाएगा। जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई गांधी मूर्ति सर्किल पर पूरी होगी।
आज स्वच्छता रैली
कलेक्टर ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छ भारत अभियान में विशेषतौर से आंगनवाडी केंद्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों और स्कूलों में शौचालयों को प्राथमिकता से बनाने के लिए संबंधित विभाग से सूची लेकर तत्काल निर्माण कराएं।
प्राथमिकता से शौचालय बनाने पर दिया जोर