पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार चोरों से 17 मोबाइल बरामद किए

चार चोरों से 17 मोबाइल बरामद किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें लगातार हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के 17 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस चोरों के पास तक आईएमआई नंबरों की पड़ताल के जरिए पहुंची।

पिछले कई दिनों लगातार हुई चोरियों के बाद एसपी अनिल टांक ने इसके लिए टीम गठित की थी। पुलिस की इस टीम ने झूपेल निवासी विशाल पुत्र सुखलाल डोडिय़ार, सुभाष नगर सामरिया निवासी प्रकाश पुत्र लालजी आदिवासी, खारचापाड़ा सामरिया निवासी राजेश भगोरा पुत्र रमणलाल भगाेरा, बाबा बस्ती निवासी राजेश पुत्र रामा को गिरफ्तार किया। जब आरोपियों से पूछताछ शुरू की गई तो एक के बाद एक राज खुले। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 17 मोबाइल और कुछ खाली बॉक्स जब्त किए हैं। इसी मामले में पुलिस दो आरोपियों की तलाश भी कर रही है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कुछ और चोरियों के राज खुलने की उम्मीद है।

सट्टे की पर्ची काटते एक गिरफ्तार

बांसवाड़ा. कोतवालीपुलिस ने सट्टे की पर्ची काटते एक को गिरफ्तार किया। एसआई रोशनलाल ने कार्रवाई करते हुए गणेशीलाल पाड़ला निवासी दीवान पुत्र नानिया डामोर को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर एएसआई भानुप्रतापसिंह ने राजतालाब निवासी मोहनलाल आदिवासी को सट्टे की पर्ची काटते गिरफ्तार किया।

छोटी सरवा में दो दुकानों में हुई सेंधमारी में पकड़े गए आरोपी।

डीएसपी गजेंद्रसिंह जोधा ने बताया कि 21 अगस्त को न्यू क्लॉथ मार्केट में स्थित परेश पुत्र योगेश पाठक की दुकान से मोबाइल फोन की चोरी के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले थे। चोरी करने वाला व्यक्ति छत के रास्ते से घुसा था। जो सामान चोरी हुआ, उसके कुछ अवशेष छत पर मिले थे। इन सुरागों की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। गठित टीम ने कुख्यात नकबजन हरिया फंटुड़ा को दस्तयाब कर जयपुर पुलिस को सुपुर्द किया था। कोतवाली के सीआई चंद्रशेखर पालीवाल ने बताया कि इसके साथ ही साइबर सैल प्रभारी प्रवीण सिंह की मदद लेकर कार्रवाई की गई।

अवशेषों की मदद से दिया अंजाम

बांसवाड़ा. मोबाइल चोरी के पकड़े गए आरोपी।

छोटी सरवा में दो दुकानों में हुई चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार

मोहकमपुरा. छोटी सरवा कस्बे में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को धरदबोचा है। एएसपी राजेश कांवट के निर्देश पर गठित टीम ने शन