- Hindi News
- बांसवाड़ा में नायक हॉस्पिटल मेटरनिटी होम का शुभारंभ
बांसवाड़ा में नायक हॉस्पिटल मेटरनिटी होम का शुभारंभ
बांसवाड़ा| बांसवाड़ाशहर के रातीतलाई क्षेत्र में नायक हॉस्पिटल मेटरनिटी होम, लेप्रोस्कोपी एवं सोनोग्राफी सेन्टर का भव्य शुभारंभ हुआ। नायक हॉस्पिटल के डा. शैलेंद्रसिंह नायक ने बताया कि नवीन शुभारंभ हॉस्पिटल में प्रसुति एवं स्त्री रोग संबंधित सभी रोगों का इलाज एक छत के नीचे उपलब्ध है। बांसवाड़ा में पहली बार दूरबीन के साधनों (लेप्रोस्कोपी) नि:सन्तान निवारण किया जाता है। इससे साथ-साथ जटिल नार्मल डिलीवरी की सुविधा तथा सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। शुभारंभ के अवसर पर विधायक बांसवाड़ा धनसिंह रावत, चौरासी सुशील कटारा, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, बागीदौरा वि. जिला प्रमुख रेशम मालवीया, प्रधान प.स. सीमलवाड़ा नानुराम परमार, प्रधान पं.स. आनंदपुरी वेलजी भाई, भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव ओझा, मांगीलाल दातला, सनथ जैन, मनोहरलाल जोशी आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत फतेहसिंह डांगर ने किया।