गौशाला में गौ ग्रास योजना का शुभारंभ
बांसवाड़ा। मंदारेश्वररोड स्थित गौशाला में बुधवार को गौ ग्रास योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संत रामप्रकाशजी और संत उदयरामजी ने गौपूजन और गौग्रास किया गया। इससे पूर्व भगवान गणेशजी को अथर्वशीष का पाठ कर लड्डू चढ़ाए। इस दौरान पं. राकेश जोशी, पवन, नीरज पाठक, रविंद्र मेहता, हितेष पटेल, राजेश मेहता, गगन मेहता, यशवंत भावसार मौजूद थे।