- Hindi News
- जाति आधारित जनगणना के आंकड़ों का प्रकाशन, मांगी आपत्तियां दावे
जाति आधारित जनगणना के आंकड़ों का प्रकाशन, मांगी आपत्तियां दावे
बांसवाड़ा। सामाजिक,आर्थिक और जाति आधारित जनगणना 2011 में एकत्रित किए गए बांसवाड़ा जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों का प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि प्रकाशित आकड़ों के संबंध में दावा और आपत्तियां 21 दिनों में संबंधित कार्यालयों में पेश की जा सकती है।
कलेक्टर ने बताया कि दावा आपत्ति के लिए आवेदन पत्र (आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए), (दावा प्रस्तुत करने के लिए), ( परिवार से छूट गए सदस्य छूट गए नए परिवारों के) नि:शुल्क ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट लिस्ट इंटरनेट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के आयोजन की तारीखें संबंधित विकास अधिकारी की ओर से तय की जाएंगी। दावा आपत्ति ड्राफ्ट प्रकाशन के 21 दिनों तक की अवधि में प्रथम अपील अधिकारी संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी नायब तहसीलदार को प्रस्तुत की जा सकेगी।
वहीं, दावा आपत्ति ड्राफ्ट प्रकाशन के 35 दिनों तक की अवधि में द्वितीय अपील अधिकारी में संबंधित मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त कलेक्टर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी विशेषाधिकारी कम भूमि अवाप्ति अधिकारी को प्रस्तुत की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपील वार्ड, ग्रामसभा, ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रथम अपील अधिकारी या कलेक्टर कार्यालय में की जा सकेगी। ड्राफ्ट प्रकाशन के 45 दिनों के पश्चात अंतिम सूची अगले माह 25 जनवरी को जारी की जाएगी।