पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेमनपुल के पास बनाया जा रहा है विस्फोटक भंडारस्थल

गेमनपुल के पास बनाया जा रहा है विस्फोटक भंडारस्थल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरपश्चिम रेलवे की ओर से करवाए जा रहे अर्थवर्क के चलते कार्यकारी एजेंसी द्वारा गेमन पुल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूरी के मध्य विस्फोटक भंडारस्थल बनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्राम पंचायत केसरपुरा के सरपंच, देवगढ़ लेम्प्स अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी डायरेक्टर सहित बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए विस्फोटक भंडारस्थल गेमनपुल और माही नदी जल बहाव क्षेत्र से दूर स्थापित करने की मांग की।

उन्होंने कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया कि विस्फोटक भंडारण का स्थल देवगढ़ तालाब के पास है। जिसके कारण तालाब और गेमन पुल को क्षति होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान खांडियादेव, केसरपुरा, लोधा, गारिया, भटपुरा, पागड़ी, देवगढ़, नवाटापरा, देवा के ग्रामीण साथ थे। जिला कलेक्टर ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।