भजनों के साथ वार्षिक उत्सव मनाया
बांसवाड़ा। श्रीहरिबोल प्रभातफेरी मंडल का 29 वां वार्षिक उत्सव बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर श्री रघुनाथजी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। मंडल के मुरलीधर ने बताया कि मंडल की स्थापना 1985 में स्वामी विद्यानंदजी महाराज द्वारा बांसवाड़ा प्रवास के दौरान की गई थी। प्रभातफेरी के मंदिर पर आने के बाद शिवलाल नागर, प्रजेंद्र नागर, ललित, प्रदीप, मुरलीधर, रमेशचंद्र, कुंदन नागर ने भजन प्रस्तुत किए।