इधर, कई सालों से फरार आरोपी गिरफ्तार
6 मंदिर-पेट्रोल पंप पर लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार
तलवाड़ाकस्बे में 18 नवंबर की रात 2 से 4 बजे के बीच जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, 6 बदमाश प्रसिद्ध आमलिया गणेश सहित 6 मंदिरों और 1 पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। मंदिर में पुलिस पहुंची, तब बदमाश पेट्रोल पंप लूट रहे थे।
जांच में जुटी पुलिस ने 22 दिनों के बाद बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। सदर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार किया और 3 को नामजद कर लिया है।
पुलिस ने झालों का गड़ा निवासी लाला मकवाना पुत्र मनजी मकवाना, गुजरात के मोणदा निवासी मुकेश पुत्र बदू गणावा और गुजरात के तरवाडिय़ा निवासी नरेश मेड़ा पुत्र रमसु मेड़ा को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकरण में अन्य आरोपी जसु पुत्र रमसु, नरेश पुत्र नेवला और हरीश पुत्र गलिया सिंघाड़ा फरार है। जिनकी तलाश जारी है।
टैंकर की निगरानी करने से हाथ आए बदमाश
गणेश मंदिर- मंदिरसमिति के अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे 15-20 हथियारों से लैस लुटेरे आए। जिन्होंने मंदिर के पुजारी के शयन कक्ष के बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में चौकीदारी करने वाले दो चौकीदारों को तलवार की नौक पर डराया धमकाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर भगवान के चांदी का मुकुट, कान के कुंडल और करीब 6 हजार रुपए तक की राशि चुरा ली। चोराें ने मंदिर के कार्यालय में भी लॉक तोड़कर अंदर पड़ी अलमारी को तोड़कर खोला और पूरा सामान बिखेर दिया। जहां से उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
सूर्यमंदिर-यहांभीमंदिर के ताले तोड़े, कुछ हाथ नहीं लगा।
राममंदिर- यहांपर मंदिर में गेट का लोक तोड़कर अंदर रखा कुछ सामान पार किया।
द्वारिकाधीशमंदिर-इस मंदिरमें चैनल गेट का ताला तोड़ा पर हाथ कुछ नहीं लगा।
महालक्ष्मीमंदिर-पहाड़ी परस्थित महालक्ष्मी मंदिर में लुटेराें ने पहुंचकर ताला तोड़ा पर कुछ ले नहीं गए। इसी मंदिर में करीब 2 महीने पहले भी चोरी हुई थी। जिसमें कुछ आभूषण और रुपए चुराए थे। यहां पहले भी कई बार एेसी वारदातें हो चुकी है।
पेट्रोलपंप- कस्बेके पास पेट्रोल पंप पर 6 नकाबपोश लुटेरों ने अलसुबह 4.30 बजे धावा बोला। पंप पर कार्यरत कर्मचारी पप्पू ने बताया कि 6 लोग खुद को कंबल पहने आए। इस पर उसने सोचा कि रोज कुछ लोग पंप पर पानी भरने वाले आए होंगे। नकाबपोश सीधे पंप के बाह