पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने दिए ज्ञापन

परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने दिए ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| विद्यार्थीपरिषद ने कुलपति को पत्र लिखकर बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की। पत्र में बताया कि बिजली और साइबर कैफे पर नेटवर्क की समस्या के चलते कई विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के फार्म अब तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं। पत्र पर जिला संयोजक हेमंत राणा, रविंद्र पारगी, लोकेंद्र पारगी, आशीष, दर्शन, आशुतोष, राजेंद्र राणा ने दस्तखत किए थे।

मोहकमपुरा|मामाबालेश्वर दयाल कॉलेज कुशलगढ़ के एबीवीपी और एसटीएससी छात्रसंघ ने कुशलगढ़ एसडीएम सत्यनारायण आमेटा को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कॉलेज परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी। लेकिन कम साइबर कैफे, इंटरनेट की सुविधा समय पर नहीं मिलने के कारण कई विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में तिथि आगे नहीं बढ़ाई तो विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। छात्रों ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर राहत प्रदान की मांग की है। ज्ञापन देते समय एबीवीपी के दिलीप मईडा, रमेश देवदा, कांतिलाल, प्रवीण, रमणलाल, मुकेश सहित एसटीएससी के गुडडा दामा, अनिल कटारा, देवेन्द्र, कविता, कमलेश, राजेश मौजूद रहे।

फार्म भरने की तिथि बढ़ाने को लेकर एसडीओ को ज्ञापन दिया।