- Hindi News
- नवागांव रोड पर आधा अधूरा ही किया पेचवर्क
नवागांव रोड पर आधा-अधूरा ही किया पेचवर्क
नवागांव| औद्योगिकक्षेत्र ठीकरिया बांसवाड़ा से नवागांव तक सड़क पर पेचवर्क का काम तो शुरू कर दिया, लेकिन वो आधा अधूरा किया जा रहा है। सड़क पर कुछ गड्ढों में डामर गिट्टी बिछाई जा रही है, लेकिन उसके पास ही कुछ जगह पर पेचवर्क नहीं किया जा रहा है। सड़क पर कहीं-कहीं तो लाल मिट्टी डालकर पेचवर्क किया जा रहा है। इस रोड पर जिस जगह सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त है वहां तो पेचवर्क ही नहीं किया जा रहा। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने नवागांव रोड पर अच्छी क्वालिटी की सामग्री का उपयोग कर पेचवर्क करने की मांग की है।
बांसवाड़ा-नवागांव रोड पर छत्रसालपुर के पास किया गया अधूरा पेचवर्क।