- Hindi News
- कौमी एकता के लिए हजरत पीर सरकार दरगाह का सालाना उर्स 11 से
कौमी एकता के लिए हजरत पीर सरकार दरगाह का सालाना उर्स 11 से
बांसवाड़ा। लोधामें हजरत पीर सरकार दरगाह का 55वां सालाना उर्स 11 से 12 फरवरी तक मनाया जाएगा। दरगाह कमेटी के सदर आबिद खान पप्पू ने बताया कि सदभाव और कौमी एकता की भावना से मनाए जाने वाले उर्स मुबारक कार्यक्रम के तहत बुधवार को चांद की 21 तारीख बाद नमाजे जोहर कुरआनख्वानी होगी। 12 फरवरी को जुमेरात चांद की 22 तारीख को बाद नमाजे जोहर गौरख इमली चौक से चादर शरीफ का जुलूस रवाना होगा। इस दौरान न्याज शरीफ, कुरआनख्वानी, और महफिले मिलाद के आयोजन होंगे, जिसमें मौलाना नईमुल कादरी यूपी, मौलाना कारी अलहाज राजस्थान, हाफिजकारी मो. आरिफ अकबरी नक्शबंदी तकरीर देंगे।