पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम बदला, गर्मी के साथ थमेगी मौसमी बीमारियां

मौसम बदला, गर्मी के साथ थमेगी मौसमी बीमारियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। इनदिनों मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लगातार शीतलहर चलने के बाद रविवार को गर्मी ने अपना असर दिखाया और दोपहर में काफी तेज गर्मी लगने लगी है। इसके चलते पंखे चलने लगे हैं। मौसम अब रात को ठंडा रहने लगा है।

आयुर्वेद डॉ. हेमन्त पंड्या का मानना है कि अभी ठंड का असर अब सुबह गर्मी का असर बढ़ने लगेगा और दिन में भी गर्मी तेज रहेगी, तो स्वाइन फ्लू या मौसमी बीमारियां फैलाने वाले कीटाणुओं का खात्मा होगा। उन्होंने लोगोें से अपील की है कि वे फ्लू से डरें नहीं बल्कि समय पर हॉस्पिटल पहुंच कर उपचार करवाए और 32 औषधियों से तैयार किए काढ़ा जरूर पीएं और अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।