- Hindi News
- डिजिटल राशन कार्ड अब होंगे दुरुस्त, मिला 15 लाख का बजट
डिजिटल राशन कार्ड अब होंगे दुरुस्त, मिला 15 लाख का बजट
बांसवाड़ा। खाद्यऔर नागरिक आपूर्ति विभाग ने डिजिटल राशन कार्ड बनवाने और दुरुस्त कराने के लिए प्रदेश के सभी रसद अधिकारियों को बजट दिया है। बांसवाड़ा जिले को 15 लाख रुपए का बजट दिया गया है। इसमें 10.46 लाख रुपए सामान्य के राशन कार्ड के लिए टीएसपी के लिए 2.27 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। अन्य मद में भी 2.27 लाख दिए हैं। वहीं डूंगरपुर जिले के लिए 11.11 लाख का बजट दिया गया है। यहां पर सामान्य जाति के लिए 7.75 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पूरे प्रदेश के लिए 595.37 लाख रुपए का बजट दिया गया है।