- Hindi News
- फैमिली कोर्ट का दायरा शहरी क्षेत्र रखा अब जल्द न्याय मिल सकेगा
फैमिली कोर्ट का दायरा शहरी क्षेत्र रखा अब जल्द न्याय मिल सकेगा
बांसवाड़ा |प्रदेश सरकारऔर राजस्थान हाईकोर्ट की सहमति के बाद फैमिली कोर्ट के क्षेत्राधिकार को सीमित कर दिया गया है। इससे अब लंबित प्रकरण जल्द निबटाने का लाभ मिलेगा। अब फैमिली कोर्ट संबंधित नगर परिषद क्षेत्र के लिए होगा। यह निर्णय पूर्व से ही चल रहे पारिवारिक न्यायालय पर लागू होगा। यानी कि बांसवाड़ा फैमिली कोर्ट में अब नगर परिषद शहरी क्षेत्र के केस की सुनवाई होगी। इससे परिवादियों को जल्द न्याय मिल सकेगा। शेष जिले के लिए जिला न्यायालय, अपर जिला न्यायालय, सीजेएम दूसरे कोर्ट में सुनवाई होगी।