पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 दिन के बाद आज थमेगी वागड़ महाकुंभ बेणेश्वर मेले की रौनक

10 दिन के बाद आज थमेगी वागड़ महाकुंभ बेणेश्वर मेले की रौनक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| वागड़महाकुंभ बेणेश्वर मेला अपने अंतिम चरण में है। सोमवार शाम 5 बजे मेले का समापन होगा। मेले में बची हुई दुकानें भी अब उठने लगी है। बेचने के लिए लाए गए सामान को व्यापारी रविवार को कम मुनाफे में भी बेचने के प्रयास में लगे रहे। इस बार मेले में कुछ विदेशी सैलानी भी आए। इससे मेले को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिलने लगी है। मेले के कारण यहां टापू पर स्थित शिवमंदिर, ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर भी अब तक बना हुआ है। साथ ही महंत अच्युतानंदजी महाराज से मिलने का भी तांता लगा रहा है।