पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काढ़ा पिलाकर 18 हजार लोगों का मौसमी बीमारियों से बचाव

काढ़ा पिलाकर 18 हजार लोगों का मौसमी बीमारियों से बचाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए अब लोगों में खासी जागरुकता नजर आने लगी है। जिसका नजारा रविवार को पृथ्वी क्लब में न्यू उत्सव फाउंडेशन और जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के सानिध्य में आयोजित शिविर के दौरान देखने को मिला।
जिसमें सुबह से दोपहर तक करीब 18 हजार की संख्या में लोग आए। काढ़ा पीने के लिए लोगों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि पृथ्वी क्लब खेल मैदान से लेकर चंद्रपोल गेट तक लोगों की कतारें लगी रही।
आयुर्वेद विभाग के डॉ.हेमंत पंड्या और न्यू उत्सव फाउंडेशन के पदाधिकारियों हितेश पटेल, अनूप पटेल, अनुराग सिंघवी, प्रदीप मेहता, गौरव दोसी, घनश्याम बुनकर, कल्पेश पंचाल, भूषण पुरोहित, पवन उपाध्याय, सुनील मेहता, विकास पटेल, विशाल दोसी, धवल मालोत, निखिल सारगिया, आशीष शर्मा, ईलू पटेल, मयंक पटेल, भरत भावसार, गगन मेहता, पंकज कंसारा, प्रवीण पाठक, भूपेश पटेल, धर्मेंद्र पटेल, बिन्नी पटेल, लोकेश पटेल का सहयोग रहा। डॉ. हेमंत पंड्या ने बताया कि काढ़ा पीने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरे वर्ष बनी रहेगी।