- Hindi News
- कायस्थ समाज ने मनाया स्नेह मिलन, नई टीम बनाई
कायस्थ समाज ने मनाया स्नेह मिलन, नई टीम बनाई
बांसवाड़ा| कायस्थमहासभा की सांस्कृतिक संध्या स्नेह मिलन समारोह शनिवार शाम को माही क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के बच्चों के साथ ही युवा प्रतिभाओं ने भी आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में समा बांध दिया।
कार्यक्रम में फिल्मी राजस्थानी गीतों पर नृत्य के साथ ही गायन और नाटक ने समाजबंधुओं का मनाेरंजन किया। कार्यक्रम में विनित श्रीवास्तव, ज्योति, नीलू माथुर, प्रीति कुलश्रेष्ठ, नैवेद्य, गर्व, रिया, शेखर सक्सेना, महेश माथुर, गायत्री निगम शैलेंद्र सक्सेना ने प्रस्तुतियां दी। आभार रमेशचंद्र माथुर ने व्यक्त किया।
मनोजफिर से बने अध्यक्ष
समारोहमें मनोज माथुर को सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष रमेशचंद्र माथुर, एचपी कुलश्रेष्ठ, विजयकांत सक्सेना, एपी माथुर, महेश माथुर संरक्षक, शैलेंद्र सक्सेना महासचिव, विनित श्रीवास्तव, बीएल माथुर, मनोज माथुर एमआर, अनिल श्रीवास्तव सचिव, मनोज निगम कोषाध्यक्ष, अशोक श्रीवास्तव लेखा परीक्षक, नवीन कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र माथुर सहसचिव, राजीव सक्सेना, आरपी कुलश्रेष्ठ, पीसी श्रीवास्तव को विशिष्ट सलाहकार बनाया।
बांसवाड़ा. कायस्थ महासभा के स्नेह मिलन समारोह में गठित की गई नई कार्यकारिणी।