- Hindi News
- राजमल जैन का स्काउट के अंतरराष्ट्रीय कैंप में चयन
राजमल जैन का स्काउट के अंतरराष्ट्रीय कैंप में चयन
बांसवाड़ा| राजकीयमूक बधिर विद्यालय लोधा के स्काउटर राजमल जैन का 22 से 25 फरवरी तक बांग्लादेश में होने वाले स्काउट के अंतरराष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ है। राज्य से 4 स्काउट, 6 गाइड, 1 गाइडर 2 स्काउटर का चयन इस कैंप में हुआ है। जैन प्रदेश के दल का नेतृत्व करेंगे। जैन अपने दल के साथ 20 फरवरी को कोलकाता तथा वहां से 21 फरवरी को फ्लाइट से बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे। राजमल स्काउट की गतिविधि में संगम पुणे में भी शिरकत कर चुके हैं। वे स्कूली शिक्षा के दौरान राष्ट्रपति अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं।