पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौराेहित्य प्रशिक्षण शिविर का समापन

त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौराेहित्य प्रशिक्षण शिविर का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। त्रयंबकेश्वरमहादेव मंदिर परिसर में 20 दिवसीय पौरोहित्य शिविर का समापन हो गया, जिसमें छात्राें को वैदिक ज्ञान दिया गया। राजस्थान संस्कृत अकादमी और दिव्य श्रीमन नारायण वैदिक ज्योतिष शिक्षण संस्थान द्वारा इसका आयोज किया गया। प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों गौरव व्यास, ओम पंड्या, ईशान पंड्या, केतन व्यास, सौम्य आचार्य ने वैदिक मंगलाचरण के तहत संहिता के मंत्रों का पाठ किया। वेद विद्यालय के जयनारायण पंड्या ने बताया कि शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने षोढ़षोपचार पूजासरीखी विधियां सीखी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्षद महेंद्र शाह, विशिष्ट अतिथि देवशंकर जोशी, राजेंद्र पाठक मौजूद रहे। संचालन पंडित भूदेव भट्ट ने किया।