- Hindi News
- महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
श्रीमहालक्ष्मी जन्मोत्सव पर वैदिक विधि-विधानों के साथ अनुष्ठान हुए और भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
री महालक्ष्मी जन्मोत्सव के तहत मंगलवार सुबह पं. महेंद्र व्यास गनौड़ा के आचार्यत्व में गणपति पूजन, षोडशोपचार पूजन और धारा स्त्रोत अभिषेक तथा विधान हुए। नरेंद्र श्रीमाल ने विग्रह का आकर्षक शृंगार किया। अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अभिषेक विधान के दौरान अभिषेक करने वालो की श्रद्धा चरम पर रही। कतारें लगाकर श्रद्धालु चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, बेटा पुकारे तो माता को आना चाहिए, जोर से बोलो जै माता दी जैसे भजनों की सरिता प्रवाहित कर रहे थे। महालक्ष्मी मां का पंचामृत से अभिषेक किया गया। आरती और पंचामृत का लाभ अनेक श्रद्धालुओं ने लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मं को कमल भी अर्पित किए गए। महालक्ष्मी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमाल समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और समाजजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
गूंजतीरही स्वर लहरियां
शामको जवाहर पुल स्थित हस्ती माता मंदिर से डीजे साउंड के साथ शोभायात्रा निकाली गई। निंबाहेड़ा के ख्यात भजन गायक शंकर लावा ने माताजी के भजन पेश किए। कमल पर विराजित मां तेरी मेहरबानियां, छोटी-छोटी गईयां, छोटे-छोटे ग्वाल, राधा ढूंढ़ रही, सनेडोसनेडो लाल लाल सनेड़ो जैसे गीतों भजनों के साथ भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शोभायात्रा में घुड़सवार, सजीधजी गाड़ी में महालक्ष्मी की तस्वीर और उसके पीछे श्रद्धालुओं की टोलियां भजनों की स्वर लहरियों के साथ श्रद्धा चल रही थी। महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी पुरूषों ने सफेद वस्त्र धारण कर रखे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा राजू, जग्गू सोनू के सानिध्य में निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई महालक्ष्मी चौक स्थित महालक्ष्मी माता मंदिर पहुंची, जहां महाआरती हुई। महाआरती का लाभ सचिन श्रीमाल ने लिया।
पंच जड़िया श्रीमाल समाज द्वारा समाज की कुलदेवी श्रीमहालक्ष्मी का जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया गया। इस उपलक्ष्य में समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई।