पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर स्कूल और गर्ल्स कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस

नगर स्कूल और गर्ल्स कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल नगर में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। संस्थाप्रधान सुशील जैन के मार्गदर्शन में बच्चों ने वाद विवाद, सुलेख, श्रुतिलेख, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। जैन ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है और प्रत्येक व्यक्ति को इसका सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर काव्य पाठ की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी रितेश जैन और अल्पेश जैन ने बताया कि हिंदी भाषा के महत्व पर गिरिराज जोशी ने विचार रखे।

दूसरी ओर श्री हरिदेव जोशी गर्ल्स कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का समापन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आशा मेहता ने बताया कि प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह पखवाड़ा 9 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अंतिम दिन कथाकार उपेंद्रनाथ अश्क द्वारा रचित नाटक इतनी-सी बात का मंचन छात्राओं ने किया। कार्यक्रम में रतनपाल डाेडियार, डॉ. एसके सांखला, डॉ. प्रतिमा शास्त्री मौजूद थे।

उधर, आलोक विद्या विहार स्कूल में संस्थापक सोहनलाल डांगरा के सानिध्य में हिंदी दिवस मनाया गया। डांगरा ने कहा कि सभी बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व को समझते हुए सम्मान की भावना रखनी होगी। संचालन दीपक शुक्ला ने किया, जबकि सुधीर जोशी ने आभार जताया।

गुरुकुल विद्या भवन माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया में बौद्धिक-साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। शाला प्रबंधक लोकेंद्रसिंह शक्तावत प्राचार्य परमेश्वरी शक्तावत ने हिंदी के महत्व पर जानकारी दी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बागीदौरा में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाग्यवती पारगी ने की मुख्य अतिथि साधना नायक थी। संचालन कलावती यादव ने किया। कार्यक्रम में निबंध, श्रुतिलेख, कविता आशुभाषण प्रतियोगिता हुई।