बांसवाड़ा| महिला थाना में एक
विवाहिता ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आराेप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार हिना गहलोत ने उसके पति प्रतापगढ़ निवासी विशाल गहलोत पर शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।
कलिंजरा थाने में सोमवार को सुवाला निवासी बबली ने उसके पति धूला पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।