- Hindi News
- बांसवाड़ा| अरथूनाथाने में घलकिया निवासी विटला पुत्र नाथू ने कलिंजरा
बांसवाड़ा| अरथूनाथाने में घलकिया निवासी विटला पुत्र नाथू ने कलिंजरा
बांसवाड़ा| अरथूनाथाने में घलकिया निवासी विटला पुत्र नाथू ने कलिंजरा निवासी थावरा पुत्र शंभुड़ा पर रास्ते में रोक कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। वहीं, सदर थाना में पिंकी हरिजन ने घलकिया निवासी कचरा पुत्र नाथू हरिजन के खिलाफ राह चलते रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया। वही शहर के लक्ष्मी विहार नगर निवासी उमेश पटियात ने हाउसिंग बोर्ड निवासी पारी भील के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसमें बताया कि गत 11 सितंबर को पारी ने उसकी जमीन में प्रवेश कर गाली-गलौच करने लगी और रुपए की मांग करने लगी। पाटन थाने में एक महिला ने खेड़ली बस्सी निवासी हालु पुत्र देवु डामोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि 7 माह पहले आरोपी हालु ने उसका अपहरण कर लिया और सामूहिक ज्यादती की। जिसके बाद रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट-ज्यादती के केस दर्ज