- Hindi News
- कब्जा और मारपीट के मामले में सास बहु ने की एसपी से फरियाद
कब्जा और मारपीट के मामले में सास-बहु ने की एसपी से फरियाद
बांसवाड़ा| गढ़ीथाना क्षेत्र निवासी सास-बहु ने खेत पर कब्जे मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से फरियाद की है। एसपी को दी गई फरियाद में भानो का पारडा गढ़ी निवासी मधु प|ी कालु सरगड़ा इसकी सास लीला प|ी कचरू सरगड़ा ने बताया कि उनके खेत पर गांव के ही एक परिवार के लोगों सहित 20 जनों ने मिलकर उनकी खेती की जमीन पर बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया।
बताया गया कि आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। फरियाद में बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ अरथूना पुलिस चौकी गढ़ी थाने में रिपोर्ट दी गई है, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्र में आरोप लगाते हुए बताया गया कि चौकी थाने की पुलिस आरोपियों से प्रभावित होने से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्र में इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करवा राहत दिलाने की मांग की गई है।