पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियंता दिवस पर लिया संघर्ष और विकास का संकल्प

अभियंता दिवस पर लिया संघर्ष और विकास का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. भारतर| इंजीनियर विश्वेश्वरैया का जन्मदिन अभियंताओं ने अभियंता दिवस के रूम में मनाया। जिसमें जिले भर के अभियंताओं ने विश्वेश्वरैया के बताए मार्ग पर चलकर संघर्ष और विकास का संकल्प लिया। अभियंता दिवस पर फैडरेशन ऑफ राजस्थान इंजीनियर्स द्वारा मनोहर पैलेस के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता जलसंसाधन विभाग दीपक दोसी ने कहा कि वैचारिक श्रेष्ठता और संघर्ष ही हमें हमारे लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक है।

निर्माण के लिए दूरदृष्टि और पक्का इरादा होना आवश्यक है, जिससे कि किया गया निर्माण लंबे समय के लिए उपयोगी साबित हो। वहीं, समारोह के अध्यक्ष अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी केसी मीणा ने कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप निर्माण के मापदंडों को ध्यान में रखकर सुरक्षित निर्माण ही अभियंताओं का मुख्य ध्येय होना चाहिए।
इससे पूर्व फैडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग कौंसिल के जिला संयोजक ईबी के श्रोत्रिय एईएन, मोहन मनवानी ने सभी अभियंताओं का स्वागत किया और वर्तमान चुनौतियों को स्वीकार कर देश के निर्माण में अहम भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एक्सईएन एच सी खटौड़, एक्सईएन दिलीप गेहानी विद्युत उत्पादन, वीडी गुप्ता ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रियंका कुमारी, ज्योति मैत्री ने विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एक्सईएन जितेंद्र वर्मा, एमएस चारण, मोहनसिंह, एईएन अनिल आर जोशी, पीएच नायक, अनिल चरपोटा, विकास नायक, सुजीत जैन, अविनाश भट्ट मौजूद थे।संचालन हरिशंकर चतुर्वेदी ने किया।