- Hindi News
- 151 कुंडीय महर्षि वाल्मीकि महायज्ञ कलश यात्रा 10 से
151 कुंडीय महर्षि वाल्मीकि महायज्ञ-कलश यात्रा 10 से
बांसवाड़ा| महर्षिवाल्मीकि जयंती समारोह के तहत 10 से 12 अक्टूबर तक बेणेश्वर धाम में 151 कुंडीय महाऋषि वाल्मीकि महायज्ञ और कलश यात्रा आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी कार्यक्रम आयोजन समिति के सचिव केवलनाथ, फूलगिरी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पड़ौलीगोरधन गांव के हठीले हनुमानजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें भानूनाथ महाराज, कमलाकृष्ण मईडा ने विचार व्यक्त किए। संचालन केवलनाथ महाराज ने किया।