- Hindi News
- रंग भरो स्पर्धा में बच्चों ने दिखाया उत्साह
रंग भरो स्पर्धा में बच्चों ने दिखाया उत्साह
बांसवाड़ा| वीरासंस्थान की ओर से राउप्रावि सियातलाई में सोमवार को रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्थान प्रभारी भुवनेश्वरी मालोत ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों को स्टेशनरी, बिस्किट, चॉकलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में पुष्पा जैन, वंदना जोशी, निक्की दोसी, संगीता शाह, विमला कोठारी, उषा पोरवाल, सरला शाह, मोहिनी तलरेजा, रितु, मोनिका सक्सेना, लक्ष्मी सतीश भंडारी उपस्थित थे।