माही बांध के गेट बंद पानी की आवक घटी
पानीकी आवक कम होने पर माही बांध के गेट बंद कर दिए गए हैं। बांध में पानी की आवक 469 क्यूसेक की दर से जारी है और बांध का जलस्तर 281.50 मीटर बना हुआ है। इधर जिले में बिजली उत्पादन जारी है, वहीं कागदी पिकअपवियर के गेट बुधवार को शाम 4 बजे बंद कर दिए गए। जिसके पीछे मुख्य कारण कागदी नदी में एक 55 वर्षीय अधेड़ का डूबना रहा। विद्युत उत्पादन निगम के अधिशासी अभियंता माही पावर हाउस प्रथम दिलीप गेहानी ने बताया कि शाम 4 बजे कागदी नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली, जिस पर 25 मेगावाट क्षमता का एक बिजली उत्पादक टरबाइन को बंद किया गया। शेष|पेज 10
(िवस्तृत पेज -3)
वहींदेर शाम को पीएच प्रथम की मशीन फिर से शुरू कर दी गई और कागदी से पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही डूबे हुए व्यक्ति के मिलने की सूचना मिलेगी तब बंद किए गए टरबाइन से पुन बिजली उत्पादन प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं बायीं मुख्य नहर में 1200 क्यूसेक पानी छोड़े जाने और पावर हाउस दो में 90 मेगावाट क्षमता के बिजली उत्पादक टरबाइन से बिजली उत्पादन जारी है।