पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 स्कूलों का सीनियर सैकंडरी में दर्जा बढ़ेगा

100 स्कूलों का सीनियर सैकंडरी में दर्जा बढ़ेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| इसवित्तीय वर्ष में जिले की 100 से ज्यादा ग्राम पंचायतों को सीनियर सैकंडरी स्कूल का तोहफा मिल सकता है। राज्य सरकार की योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में सीनियर सैकंडरी स्कूल खोलने हैं। जिले में 307 ग्राम पंचायतों में से अभी 109 ग्राम पंचायतों में ही सीनियर स्कूल संचालित हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा अपने बजट भाषण में की थी। इसके बाद निदेशालय शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से सीनियर स्कूल विहीन ग्राम पंचायतों की सूची मांगी थी। माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्कूलों को क्रमोन्नत करने के मामले में पहले चरण के तहत बांसवाड़ा से 100 ग्राम पंचायतें ली जाएगी। इसके लिए स्थानीय शिक्षा विभाग ने सूचियों और भौतिक साधनों को लेकर मशक्कत करनी प्रारंभ कर दी है। एडीईओ मोहनलाल निनामा ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं, जिसे निदेशालय भेजा रहा है। एक बार उपनिदेशक कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। हाल ही में उपनिदेशक के दौरे में भी इस पर चर्चा की गई थी।

जिलेमें 109 उच्च माध्यमिक स्कूलें

बांसवाड़ाजिले में अभी 109 स्कूलें ही उच्च माध्यमिक स्तर की हैं। जिसमें से 18 बालिका स्कूलें हैं। कुल स्कूलों की संख्या 387 है। जो शिक्षा विभाग माध्यमिक के अधीन संचालित होती है। उपनिदेशक भरत मेहता ने बताया कि राज्य सरकार की प्लानिंग के अनुसार ही सभी ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा रहा है। इसे अलग-अलग चरणों में अस्तित्व में लाने का प्रयास हो रहा है। शीघ्र ही बांसवाड़ा में 100 से ज्यादा ग्राम पंचायतें जुड़ जाएगी।