नर्सिंग संघ ने कहा - अंकुश लगाएं
बांसवाड़ा। बेरोजगारनर्सिंग संघ के जिलाध्यक्ष विजयकांत मीणा ने जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जनजाति उपयोजना क्षेत्र में मानव जीवन को संकट में डालने वाले अवैध क्लिनिक संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिनके पास कोई डिग्री नहीं है, वे डिग्रीधारी डॉक्टर की तरह लोगों का उपचार कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिन पर समय रहते अंकुश लगाया जाना जरूरी है।