डेगली माता चौक पर होंगे गरबे
बांसवाड़ा। राजभोई समाज की ओर से डेगली माता मंदिर में गरबों का आयोजन होगा। सचिव राजेंद्र भोई ने बताया कि गरबा का सफल संचालन के लिए गिरीशचंद्र भोई को अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान गरबों में पोशाक, गायक मंडल को लेकर मंथन किया गया। बैठक में कन्हैयालाल राठौड़, जितेंद्र कुमार समाजबंधु मौजूद थे।