हिंदी सप्ताह का आज अंतिम दिन
बांसवाड़ा। नेहरूयुवा केंद्र अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से चल रहा हिंदी सप्ताह का समापन गुरुवार को होगा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र तनिक ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र परिसर में शाम 5 बजे काव्य गोष्ठी, पत्र वाचन आैर चयनित कवियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजक पवन कुमार अमरावत और संयोजक बृजमाेहन होंगे।