आमरास्ते में रोककर मारपीट
बांसवाड़ा. रास्तेचलते रोककर गाली गलौच करने और मारपीट के 4 मामले बुधवार को दर्ज किए गए। अरथूना थाने में कांता प|ी रतनलाल ने भानों का पारड़ा निवासी हवजी के खिलाफ रास्ते में रोककर गाली गलौच कर मारपीट का मामला दर्ज कराया। कलिंजरा थाने में हरेंग खराड़ी ने पिंटू पुत्र हलिया के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। वहीं हालु डामोर ने मोहन पटेल के खिलाफ अपने बेटे को रास्ते जाते मारपीट करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर दानपुर थाने में कमा मईड़ा ने धुलिया के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।