पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहाला गांव के पास नाले में बहा अधेड़

कोहाला गांव के पास नाले में बहा अधेड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा | तलवाड़ाकस्बे से 5 किमी दूर कोहाला गांव के भटवाड़ा में नदी के तेज बहाव में एक अधेड़ बह गया। जिसका शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार भटवाड़ा निवासी 55 वर्षीय सोमा पुत्र वाला दोपहर में करीब डेढ़ से दो बजे गांव के पास से गुजर रही कागदी नदी नहाने गया था। जिस दौरान नाले में पानी का तेज बहाव था। अनुमान है कि उस बहाव में अधेड़ बह गया होगा। इस संबंध में कोहाला सरपंच ने सदर थाने में सूचना दी और कागदी नदी के गेट बंद कराने को कहा। जिसके बाद गेट बंद किए गए। सदर थाना पुलिस के जाब्ते ने स्थानीय लोगों की मदद से अधेड़ को तलाश करना शुरू कर दिया। करीब 4 से 5 किमी तक नाले में खोजबीन जारी रही, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। सदर थानाधिकारी ने बताया कि अधेड़ की खोजबीन देरशाम तक 5 भागों में की गई। अंधेरा होने से अब गुरुवार को सुबह फिर से तलाशी का काम शुरू कर दिया जाएगा है।

शहरमें भी सावधानी जरूरी

शहरके मध्य से गुजर रही कागदी नदी में फिलहाल बिजली उत्पादन को लेकर गेट खोल दिए गए है। ऐसे में रातीतलाई कॉलोनी से गुजर रहे नदी के पुल और लिंक रोड पर नदी के पुल से कई छोटे बच्चे कूद कर तेज बहाव वाले पानी में नहाते है। ऐसे में कभी भी किसी के डूबने और बहने का भय बना रहती है।