पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर प्लान पर अमल होने से ही शहर बने बेहतर

मास्टर प्लान पर अमल होने से ही शहर बने बेहतर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगला रूबरू कार्यक्रम कल, वार्ड नंबर 21 से 25 के नागरिक बनाएंगे नगर परिषद चुनाव का घोषणा-पत्र

बांसवाड़ा। दैनिकभास्कर की ओर से शहर के 5 वार्डों के नागरिकों के लिए शुक्रवार को रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। वार्ड नंबर 19 के ब्रिलियंट एकेडमी स्कूल कैंपस में वार्ड 21, 22, 23, 24 और 25 के लिए शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से होगा। इसमें तेजाजी चौराहा, रामपोल दरवाजा, कलाल समाज का नोहरा, पृथ्वीगंज मस्जिद, चेतक कॉम्पलैक्स, श्रीराम कॉलोनी, सरगडावाड़ा, अब्दुल्ला पीर, इंदिरा कॉलोनी, केवलपुरा, कल्याणधाम चौक, राजतालाब, राधाकृष्ण मंदिर, कालिकामाता स्कूल, शेर विलास, सुजानेश्वर महादेव सरीखे इलाकों के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। नागरिक खुद बनाए अपना घोषणा-पत्र और बन सके स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी, इसी उद्देश्य को लेकर क्षेत्रवासियों के सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों को एक मंच पर लाकर आपसे करा रहा है रूबरू, ताकि आपके वार्ड में आपकी बात सुनी जा सके। इसमें क्षेत्रवासी पहुंचकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, ताकि परिषद चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा-पत्र तैयार हो सके और हम सब बांसवाड़ा को साफ-सुथरा शहर बना सकें। ऐसे नागरिक जो समाज में अपने आपकाे अागे रखना चाहते हैं, जाे दूसरों की आवाज बन सकते हैं। बदलाव के बारे में सोचते हैं। इसमें पार्षद से लेकर हर उम्र के प्रबुद्धजन आमंत्रित हैं।

वार्ड 18 के पार्षद जाहिद अहमद सिंधी ने कहा कि उन्होंने सभी से तालमेल बैठाकर कार्य किया। कोई भी कार्य असंभव नहीं होता, बस उसे करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए। वार्ड में हाईमास्ट लाइटों सहित करीब ढाई करोड़ रुपए के कार्य करवाए। सफाई को लेकर कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ समस्या अवश्य रही।

वार्ड पार्षद अनिता ने कहा कि उनके वार्ड में हुए कार्यों से क्षेत्रवासी संतुष्ट हैं। सड़कें भी बनवाई है। वार्ड में लगाए गए मोबाइल टावर से लोगों को परेशानी हो रही है। यह टावर पुलिस लाइन में लगाना था, जो गलत लगा दिया गया है। इसको लेकर स्वीकृति नहीं दी गई है। सभापति अायुक्त से बात करके टावर को जल्द हटवा दिया जाएगा।

वार्ड से टावर हटवाएंगे

अपने परिजन के नाम पर रखकर उसकी देखभाल करें

घरों के बाहर पौध लगाकर सहेजें

शहर की सभी सड़कें सुधारें

अशोकपालीवाल- शहरमें सभी मुख्य सड़कों की हालत काफी खराब