पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहिड़ा में पीएचसी बनाने की मांग उठी

रोहिड़ा में पीएचसी बनाने की मांग उठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ियावासा| उपखंडगढ़ी की ग्राम पंचायत रोहिड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग ग्रामीण पिछले 19 साल से कर रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण इलाज के लिए मरीजों को दूरदराज जाना पड़ता है। पंचायत के अंतर्गत गांव भूदानपुरा, अखेराज का गड़ा, रूजिया, रूपाखेड़ी आते है। 4 हजार की आबादी वाली रोहिड़ा पंचायत में चिकित्सा सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपसरपंच डायालाल पंड्या, शांतिलाल उपाध्याय, कचरू भट्‌ट नर्वदा डिंडोर, सरपंच काली देवी, रकमा भाई सहित कई ग्रामीणों ने शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है।