- Hindi News
- अरावली कॉलेज में देश की सुरक्षा पर सेमिनार
अरावली कॉलेज में देश की सुरक्षा पर सेमिनार
बांसवाड़ा। अरावलीकॉलेज में बुधवार को आज के युवा और युवाओं का भविष्य विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल वीएम पाटिल थे, जबकि अध्यक्षता सुखाड़िया विवि के कुलपति प्रो. इंद्रवर्धन त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पूर्व कुलपति बीएस चौधरी थे। पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आतंरिक और सीमा पर सुरक्षा अहम सवाल है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सरकारी नौकरी की परवाह किए बगैर स्वरोजगार को बढ़ावा दें, जिससे स्वयं और देश की तरक्की संभव है। उन्हें नम्रता, वेदवाक्य सत्य, जियो और जीने दो, सदैव मुस्कुराते रहने का मंत्र दिया। कॉलेज निदेशक अभिषेक जैन ने तीनों अतिथियों का सत्कार किया। सहनिदेशिका डॉ. एकता जैन ने आभार जताया, जबकि संचालन डॉ. आशीष दवे ने किया। शालिनी पुरोहित, प्रीति व्यास, रजनीबाला समेत व्याख्याता मौजूद रहे।