- Hindi News
- मतदाता सूची में 22 सितंबर तक नाम जोड़े हटाए जा सकेंगे
मतदाता सूची में 22 सितंबर तक नाम जोड़े हटाए जा सकेंगे
बांसवाड़ा। नगरपरिषद चुनाव 2014 के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा के वार्ड संख्या 1 से 45 तक के समस्त 65 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन 13 सितंबर को किया गया। इसके साथ ही सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपखंड अधिकारी बांसवाड़ा रुक्मिणी रियार सिहाग (आईएएस) ने बताया कि नगर परिषद के समस्त वार्डों के मतदान केंद्रों पर पदाभिहित अधिकारी 21 सितंबर को संबंधित मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसी प्रकार अन्य दिनों में 22 सितंबर तक दोपहर बाद 1.30 बजे से शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर संशोधन के आवेदन लेंगे। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 3, परिजनों का नाम जोड़ने प्रपत्र 4, नाम हटाने प्रपत्र 5 और किसी भी प्रकार की शुद्धि के लिए प्रपत्र 6 बीएलओ को भरकर प्रस्तुत कर सकेंगे।