युवा मंच ने मरीजों को बांटे फल
बांसवाड़ा। पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति युवा मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महात्मा गांधी अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इस उपलक्ष्य में मंच की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश का विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल पटेल, नगर अध्यक्ष कुणाल बत्रा, शांतिलाल मईडा, मोहनसिंह सिसोदिया, कालू खराड़ी, राहुल शर्मा, रवि कंसारा, निर्मित जोशी मौजूद थे।