बांसवाड़ा. गनोड़ा. मोटागांव के सूर्यानंद ज्ञान मंदिर में आचार्य सागरानंद सूरीश्वरजी की 140वीं जयंती के अवसर पर जाप मंदिर का उदघाटन किया। मंदिर की स्थापना और साज सज्जा अलंकरण का काम आचार्य मृदुर सागजी और साध्वी विपुलपज्ञाजी की पावन निश्रा में किया गया। जिसमें सुश्रावक मोनू भैया ने सराहनीय सहयोग किया।
रजनीश उकावत ने बताया कि मंदिर के उदघाटन का लाभ चौथमल कोठारी परिवार को मिला। मंदिर में सिद्धाचल तीर्थ का पट, वर्धमान विद्या का पट, दर्शनीय मनमोहक पार्श्वनाथ प्रभु जीरावला पार्श्वनाथ, सरस्वती देवी, माणिभद्रवीर, लब्धि निधान गौतम स्वामीजी आदि की प्रतिमाएं, चांदी के पत्रक में अमेरिकन डायमंड से लिखा नवकारमन्त्र पट, स्वस्तिक की गवलियां, चांद की ठवनी, मंगल कलश विविध प्रकार की जापमाला का संग्रह दर्शनीय है। उदघाटन के अवसर पर बदामीलालजी गांधी, महेश कोठारी, पंकज कोठारी, नरेन्द्र कोठारी गेबीलाल गांधी, सूरजमल जगावत, चांदमल कोठारी सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।