पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविरों में अब बच्चों को बिस्किट बांटेंगे

शिविरों में अब बच्चों को बिस्किट बांटेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें भामाशाह योजना के तहत गांव गांव में कार्ड बनवाने और बैंकों में खाते खुलवाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में पूरे परिवार की मौजूदगी की अनिवार्यता के चलते राज्य सरकार की निर्देश पर मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने सभी पंचायतों में बच्चों के लिए बिस्किट की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए है। इसके तहत बुधवार को आदर्श ग्राम पंचायत उमराई में भामाशाह शिविर में बच्चों को बिस्किट बांटे। भामाशाह शिविर का अवलोकन करने बांसवाड़ा एसडीओ रुक्मणी रियार सिहाग पहुंचीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर विकास अधिकारी डॉ. दलीपसिंह, सरपंच लालाभाई, एनआईसी के पवन नानकानी, चांदमल गुप्ता, सचिव मनमोहन शर्मा, मुकेश भट्ट, मोहनभाई, थावरा भाई, होमजी, बीजाराम सिंघारिया, राजेंद्र सोमपुरा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

भामाशाहशिविर में उमड़ी भीड़ : गनोड़ा. ग्रामपंचायत बिछावाड़ा में दो दिवसीय भामाशाह शिविर में खाता खुलवाने और कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शिविर में 180 भामाशाह कार्ड, 110 बैंक खाते और 120 अाधार कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर शिविर का तहसीलदार तखतसिंह चुंडावत, विकास अधिकारी सीएल मीणा ने अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

तलवाड़ा. उमराई में भामाशाह शिविर का अवलोकन करने पहुंची एसडीओ और अन्य।