- Hindi News
- बिजली निगम के चीफ इंजीनियर ने जानी समस्याएं
बिजली निगम के चीफ इंजीनियर ने जानी समस्याएं
बांसवाड़ा | बिजलीनिगम के संभागीय चीफ इंजीनियर आरपी सुखवाल ने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के बाद पहली बार बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने जनसुनवाई के दौरान बिजली की समस्याओं को लेकर सामने आई शिकायतों को लेकर बातचीत की। इस मामले मेें अब तक की कार्रवाई और समाधान को लेकर भी एसई से रिपोर्ट मांगी। बैठक में सभी जेईएन से लेकर एसई तक के इंजीनियर मौजूद थे, जिन्हें समय पर समस्याओं के निराकरण, सहीं समय पर काम करना, छीजत में कमी लाने सरीखे मसलों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसई वीके पंचाल, एक्सईएन आरएल जैन, एम फर्नांडिस, हरीश मेघवाल, केके मीणा, विनोद दोसी, अरविंद पाटीदार, उमेश खडिया, राजेंद्रप्रसाद जोशी, पीके सदानंद आदि मौजूद थे।